Monday, March 3, 2008

अपना तो bad लक ही ख़राब है !!

सन्डे का दिन, सचिन की शानदार सेंचुरी, और जीत की तरफ़ बढ़ती हुई इंडियन टीम .....तभी ट्रीं ट्रीन!! आलोक यार थोडा काम निकलवा दे!! वैश्यागिरी और advertising में कब ग्राहक आ जाए कुछ पता नही !! घर से निकला मूड ख़राब हुआ था इसलिए सिगरेट जलाया और धीरे धीरे चलाने लगा गड्डी अपने कोठे की तरफ़ ......तभी पीछे से आवाज़ आई माइक पर गाड़ी नम्बर............ सफ़ेद मारुति जेन साइड करो गाड़ी .....और फिर पुलिस की साईरण ..........क्या हुआ भाई ? आप गाड़ी में स्मोक नही कर सकते ? अपनी गाड़ी में भी नही !! जवाब तलब हुई मैं नही माना ....अच्छा सीट बेल्ट नही लगाया ......ओह अभी अभी तो घर से निकला हूँ यार !! क्या घर के स्टैर्स पर ही सीट बेल्ट लगा लूँ ?
हम दिल्ली पुलिस हैं । हम नोट बनाते हैं चाहे कैसे भी !! काट दिया चालान .....लो जी मन गया सन्डे ....और करो सन्डे को धंदा , खाया पीया कुछ नही गीलास तोडा चार आने !!

राम राम जब bad लक हो खराब
घर से मत निकलो मेरी जान

No comments: